गाजियाबाद

कांवड़ यात्रा से पहले  मार्ग  पर जनसुविधाएं मुहैया कराने की मांग

पार्षद ने ईओ को लिखा पत्र 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए नगरपालिका परिषद वार्ड-41 के पार्षद अंकुश जैन मिकू ने लोनी नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर कांवड़ मार्ग पर आवश्यक सुरक्षा एवं जन सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
पार्षद ने अधिशासी अधिकारी को लिखे अपने पत्र में बताया कि उनके वार्ड से होकर कांवड़ मार्ग गुजरता है, जहां यात्रा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में शिवभक्तों का आवागमन रहता है। उन्होंने कहा कि लोनी बॉर्डर थाने के पीछे स्थित नाला बरसात के समय उफान पर आ जाता है, जिससे सड़क और नाले की सीमा स्पष्ट दिखाई नहीं देती। इससे कांवड़ यात्रियों और अन्य राहगीरों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है।
उन्होंने नगर पालिका से नाले का आवश्यकतानुसार चौड़ीकरण कराने तथा उसके ऊपर मजबूत लोहे की ग्रिल लगवाकर सुरक्षित किए जाने की भी मांग की है। इसके अलावा कांवड़ मार्ग पर लगी हुई हाईमास्ट लाइटें लंबे समय से खराब होने का भी जिक्र करते हुए उन्हें तत्काल ठीक कर चालू कराने का भी आग्रह किया है, ताकि रात्रि के समय श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
पार्षद अंकुश जैन ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और जन सुविधाएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने की भी मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button