कानपुर

दबंग किस्म के लोग जॉनसन टी जॉन की हत्या करना चाहते हैं : चश्मदीद राजीव कुमार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कानपुर :  कानपुर की चर्चित प्रॉपर्टी एप्पीफैनी का विवाद अब लखनऊ तक पहुंच गया है आरोप है कि कानपुर एपपीफेनी के मुख्य आरोपि एवं मास्टरमाइंड डी के सिंह ,अखिलेश सिंह एक षड्यंत्र के तहत जानसन टी जान का पीछा करते हुए लखनऊ पहुंच गए । जॉनसन टी जॉन अपने पोते और सहयोगियों के साथ लखनऊ के एक रेस्टोरेंट में बैठे थे तो वहां पर पीछा करते हुए दोनों मास्टरमाइंड आ गए और जान से मारने की धमकी देने लगे पूरी जानकारी देते हुए मौके के चश्मदीद राजीव कुमार ने बताया की यह सभी लोग जान से मारने की नीयत से आए थे और उनके हाथ में पिस्टल भी थी सभी लोग जॉनसन टी जॉन की हत्या करना चाहते हैं क्योंकि एप्पीफेनी मामले में जॉनसन टी जॉन की गवाही होनी है जिसमे गवाही देते ही अखिलेश सिंह और डी के सिँह सलाखों के पीछे चले जायेंगे तथा माल रोड और थाना कर्नलगंज के अंतर्गत एलडीटीए की जमीन पर यह सभी कब्जा करके छोटे-छोटे टुकड़ों में बेच रहे हैं । चूंकि एलडीटीए के मैनेजिंग डायरेक्टर जॉनसन टी जॉन है और उनकी एक गवाही से इन सबको को सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा इसलिए यह कूट रचित तरीके से दस्तावेज बनाकर जॉन सिटी जॉन को लगातार जेल भिजवाने की कार्रवाई कराते हैं। इसके साथ ही जान से मारने का भी प्रयास कर रहे हैं और अगर जॉनसन टी जॉन की हत्या होती है तो इन सभी आरोपित घटना में शामिल होंगे। उनके अधिवक्ता अभय बिहारी सेठ ने बताया कि इस मामले में जब पुलिस को सूचना दी गई थी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्ष पर मुकदमा कर दिया। पीड़ितों का कहना है कि मीडिया के माध्यम से यह बात उजागर करना चाहते हैं कि यह सभी दबंग किस्म के लोग हैं और जॉनसन टी जॉन की हत्या करना चाहते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button