बाराबंकी
भा.कि.यू. भदौरिया ने दी आंदोलन की चेतावनी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी : भारतीय किसान यूनियन भदौरिया संगठन के जिला मीडिया प्रभारी ने विद्युत व्यवस्था के ऊपर सवाल उठाते हुए मसौली उपकेंद्र के सैदनपुर फीडर की लो वोल्टेज की समस्या का निस्तारण न होने पर आगामी 20 जुलाई दिन सोमवार को करेंगे धरना एवं विरोध प्रदर्शन।
पूरा मामला जनपद बाराबंकी के विद्युत वितरण खंड रामनगर अंतर्गत उपखंड मसौली के सैदनपुर फीडर से संबंधित है जहां पर लोग वोल्टेज की समस्या काफी समय पहले से बनी हुई थी। इसके संबंध में भारतीय किसान यूनियन भदौरिया संगठन के जिला मीडिया प्रभारी के द्वारा जिला अध्यक्ष ठाकुर रविंद्र कुमार सिंह की उपस्थिति में विद्युत वितरण खंड रामनगर कार्यालय अधिशासी अभियंता को मैं 30 मई 2026 को लिखित रूप से अवगत कराया था। लेकिन विद्युत विभाग के कर्मचारियों के द्वारा कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई। जिससे परेशान होकर के क्षेत्र के किसानों की समस्या को लेकर के जिला मीडिया प्रभारी ने मीडिया से रूबरू होते हुए 20 जुलाई को परसा तिराहा स्थित पटेल मार्केट पर क्षेत्र के समस्त किसान एकत्र होकर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। यदि समय रहते विद्युत विभाग के सक्षम अधिकारियों द्वारा लो वोल्टेज की समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो समस्त किस क्रांतिकारी साथियों के साथ सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। जिसकी सूचना मीडिया प्रभारी के द्वारा क्षेत्रीय उप जिलाधिकारी सिरौली गौसपुर के साथ-साथ अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड रामनगर एवं सहायक अभियंता विद्युत वितरण उपखंड मसौली को दी।



