मथुरा

वृंदावन में मां कात्यायनी की शरण में पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू

नौ दिन रहकर करेंगे साधना-महायज्ञ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रहे एवं कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू नौ दिन तक वृंदावन में धार्मिक प्रवास पर रहेंगे। बुधवार को शुरू हो रहे गुप्त नवरात्र में नौ दिन तक मां कात्यायनी की साधना करने के लिए सिद्धु मंगलवार शाम वृंदावन पहुंचे। वे नौ दिन तक मंदिर में गुप्त नवरात्र के दौरान आयोजित होने वाले महायज्ञ में शामिल होंगे। पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार शाम राधाबाग स्थित मां कात्यायनी मंदिर पहुंचे। सिद्धू ने मां कात्यायनी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद लगभग आधा घंटे यज्ञशाला में बैठ ध्यान लगाया। नवजोत सिंह सिद्धू गुप्त नवरात्र में मां कात्यायनी की साधना करने को वृंदावन में ही प्रवास करेंगे। मंदिर परिसर में अपने बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को देखते ही श्रद्धालुओं में उनके समीप पहुंचकर सेल्फी लेने की होड़ लग गई। लेकिन, सुरक्षागार्डों ने श्रद्धालुओं को सिद्धू से दूर कर दिया। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा वृंदावन और मां कात्यायनी का यह पावन धाम आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है। वह मां कात्यायनी के चरणों में नौ दिन तक ध्यान लगाएंगे और सुख समृद्धि की कामना करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button