
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। फरीदपुर सपा द्वारा आयोजित विशाल पीडीए कार्यकर्ता पंचायत में हजारों कार्यकर्ता जुटे। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भाजपा पर संविधान, आरक्षण, किसान और नौजवानों के मुद्दों पर हमला बोला। कहा “फरीदपुर जब सपा के साथ खड़ा होता है तो यूपी में बदलाव आता है। बाबा साहब का संविधान खतरे में है, इसे बचाने की लड़ाई है। डबल इंजन सरकार फेल है। किसानों की आय नहीं बढ़ी, खाद महंगी, बिजली संकट और पेपर लीक से युवा परेशान हैं। सपा सरकार में पेपर लीक करने वालों को जेल भेजेंगे। पीडीए सामाजिक न्याय की ताकत है।”
जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा फरीदपुर सपा का गढ़ है। अखिलेश यादव जिसे टिकट देंगे उसे जिताएंगे। पूर्व मंत्री अता उर रहमान बोले किसान खाद, युवा रोजगार को तरस रहे हैं। 2027 में अखिलेश जी सीएम बनेंगे। संचालन नुसरत शेख ने किया। बाद में प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने स्व. सियाराम सागर को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में शमीम खान सुल्तानी, प्रवीण सिंह ऐरन, शाजिल इस्लाम, विजयपाल सिंह, सुरेंद्र सोनकर, रविंद्र सिंह यादव, अशोक यादव, दीपक शर्मा, हरिओम प्रजापति, जितेंद्र मुंडे, दिनेश यादव, सिंपल कन्नौजिया, जोगेंद्र पटेल, अविनाश मिश्रा, हसीब खान, पीयूष वर्मा, स्मिता यादव, सरताज ग़ज़ल अंसारी, राजकुमार पाल, अरविंद यादव, बलराम, राम सेवक प्रजापति, मो तारिक लिटिल, धर्मेंद्र लालू, पूनम सेन, मंगल बाबू सोनकर, चंद्र सेन सागर, इंद्रपाल सागर, बृजेंद्र माथुर, सीमा यादव, कल्पना सागर, हुरिया रहमान, संजय शास्त्री, मनोहर गंगवार, नबाव शेख, सुनील सोनकर, भानुप्रताप सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।




