धनबाद

मानसून में भी नहीं रुकेगा कोयला उत्पादन

बीसीसीएल सीएमडी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
धनबाद। मानसून के दौरान कोयले का उत्पादन और आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने के उद्देश्य से भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बी सी सी एल) के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने बस्ताकोला विकास भवन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की। बैठक में एचओडी, महाप्रबंधकों और विभिन्न क्षेत्रों के अधिकारियों ने भाग लिया।
इस दौरान खदानों में जलजमाव की रोकथाम, सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन, उत्पादन लक्ष्य हासिल करने और मानसून के दौरान कोयले की निर्बाध ढुलाई सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। सीएमडी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बारिश के बावजूद उत्पादन और परिवहन की रफ्तार प्रभावित नहीं होनी चाहिए तथा प्रत्येक खदान में सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए।
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुरूप कोयला चोरी और अवैध उत्खनन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोयलांचल के किसी भी क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों के मंसूबों को सफल नहीं होने दिया जाएगा और सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय से अभियान लगातार जारी रहेगा। बैठक के बाद सीएमडी ने बस्ताकोला जियो-सीपी का भी निरीक्षण कर जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button