बरेली
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न
जनगणना कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, समयबद्ध और त्रुटिरहित क्रियान्वयन पर जिलाधिकारी ने दिया जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज जनगणना कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जनगणना से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की प्रगति का आकलन करते हुए कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण किए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयसीमा के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने जनगणना कार्यों की वर्तमान प्रगति का आकलन करते हुए निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के अन्दर, गुणवत्तापूर्ण तथा त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके सफल क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने सभी अधिकारियों से पूर्ण जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य समय से पूर्ण करने का आह्वान किया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी बहेड़ी इशिता किशोर सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।



