बरेली

पावरग्रिड बरेली में स्वास्थ्य जांच शिविर

सैकड़ों कर्मचारियों ने कराया परीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। पावरग्रिड बरेली परिसर में बुधवार को नियमित एवं संविदा कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजुला बी. कालरा एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कनु प्रिया ने कर्मचारियों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर के दौरान रक्तचाप, रक्त शर्करा सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। बड़ी संख्या में कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। पावरग्रिड बरेली के प्रभारी एवं महाप्रबंधक टी.पी. वर्मा ने कहा कि कर्मचारियों का स्वास्थ्य संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वस्थ एवं सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के लिए समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने  कहा कि समय-समय पर जांच से बीमारियों की समय पर पहचान संभव हो पाती है।
कार्यक्रम के अंत में चिकित्सकीय दल, प्रतिभागियों तथा आयोजन में सहयोग करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button