
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर 07 से 13 जुलाई 2026 तक संचालित “Cy-वज्र अभियान”में पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार साहनी के निर्देशन में बरेली परिक्षेत्र के बरेली, बदायूँ, पीलीभीत व शाहजहाँपुर में साइबर अपराधियों के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की गई। साइबर सेल, साइबर थाना, एसओजी व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों ने विभिन्न राज्यों से जुड़े साइबर गिरोहों के सक्रिय सदस्यों व ‘म्यूल बैंक अकाउंट’ धारकों को गिरफ्तार किया। तकनीकी साक्ष्य, डिजिटल सर्विलांस व बैंकिंग विवरणों के आधार पर गहन जांच कर अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
प्रमुख उपलब्धियां: कुल 83 अभियोग पंजीकृत, 91 गिरफ्तार। बरामदगी: नकद ₹26,76,740, 72 मोबाइल, 31 एटीएम कार्ड, 03 फर्जी आधार, 01 पेटीएम स्कैनर, 940 USDT क्रिप्टो, 01 SEED उपकरण।
मामले: शाहजहाँपुर में कमीशन का लालच देकर APK से OTP चोरी। बरेली में झारखंड गिरोह भीड़ में मोबाइल चोरी कर जामताड़ा भेजता था।



