बरेली
ITI बरेली में कौशल दिवस, सांसद ने की प्रदर्शनी की सराहना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। विश्व युवा कौशल दिवस पर राजकीय ITI बरेली में कार्यक्रम हुआ। सांसद _छत्रपाल सिंह गंगवार_ ने दीप जलाकर शुभारंभ किया और प्रशिक्षार्थियों की प्रदर्शनी देखी।
उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को “यूथ आइकॉन” सम्मान दिया गया। सांसद ने कहा कौशल शिक्षा से युवा आत्मनिर्भर बनेंगे। सरकार ITI में 12वीं पास को निशुल्क प्रशिक्षण दे रही है। नोडल प्रधानाचार्य ने “आइटीकनेक्ट” की जानकारी दी। शिव कुमार शर्मा, श्रीमती टीकम शरण, डॉ. विजय गंगवार सहित अधिकारी मौजूद रहे। अंत में आभार व्यक्त किया गया।



