बरेली

फैक्ट्री में दलित कर्मचारी की संदिग्ध मौत

भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : सीबीगंज स्थित सुप्रियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड शराब फैक्ट्री में कार्यरत दलित कर्मचारी सत्यपाल सागर की फैक्ट्री परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने इसे हत्या बताया।
परिजनों का आरोप है काम को लेकर सत्यपाल सागर का सुपरवाइजर दिनेश मिश्रा, प्रोडक्शन मैनेजर विशाल, तथा फैक्ट्री मालिक से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद में आरोपियों ने जाति सूचक शब्द कहे और कन्वेयर बेल्ट की ओर धक्का दे दिया, जिससे वह बेल्ट में दब गए और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन व भीम आर्मी भारत एकता मिशन के प्रदेश महासचिव विकास बाबू एडवोकेट, मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम, जिला उपाध्यक्ष सैम मैसी, महानगर अध्यक्ष रियाज अहमद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने शव रखकर प्रदर्शन किया और नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा व गिरफ्तारी की मांग की।
सीओ द्वितीय नितिन कुमार ने वार्ता कर तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया। पुलिस ने निष्पक्ष जांच की बात कही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button