बरेली
BRC क्योलड़िया में शिक्षकों की मासिक बैठक, गुणवत्ता पर बल

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। विकासखंड भदपुरा के BRC केंद्र क्योलड़िया पर बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने प्रधानाध्यापकों के साथ मासिक बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्राथमिकता है और सभी विद्यालयों को निपुण बनाना है। उन्होंने शिक्षकों को इको क्लब गतिविधियां, प्रेरणा पोर्टल पर उपस्थिति, निपुण प्लस एप पर आकलन, शारदा पोर्टल पर ड्रॉप आउट अपडेट, ICT-स्मार्ट क्लास संचालन और U-DISE डाटा अद्यतन करने के निर्देश दिए। एआरपी अरुण कुमार ने शिक्षक संदर्शिका से शिक्षण करने को कहा। संतोष गंगवार ने निपुण प्लस एप से आकलन पर जोर दिया। एआरपी मधुरेश दीक्षित ने बाल वाटिका, स्कूल रेडीनेस व लर्निंग बाय डूइंग से शिक्षण की बात कही। एआरपी विवेक सक्सेना ने समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में राजपूत देवल, इंद्रपाल गंगवार, अनिल सिंह, शीला देवी, जसवंत सिंह, अवधेश, अभिषेक, ओम बाबू सहित प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।




