बरेली
हर बीमारी का उपचार कर गुड लाइफ ने 8 साल में हासिल किया मरीजों का भरोसा
गुड लाइफ में हेल्थ उत्सव आज से, परामर्श और जांचें निशुल्क

एक्स रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन पर 50% और हेल्थ पैकेज पर 20% छूट
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। स्थापना की आठवीं वर्षगांठ पर एसआरएमएस गुड लाइफ हॉस्पिटल में दो दिवसीय हेल्थ उत्सव का आयोजन 17-18 जुलाई को किया जा रहा है। शुक्रवार से शुरू होने वाले इस हेल्थ उत्सव में परामर्श के साथ डेढ़ दर्जन से ज्यादा जांचें निशुल्क की जाएंगी।
अस्पताल की डायरेक्टर ऋचा मूर्ति ने बताया कि एक्स रे, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन पर 50% तथा अन्य सभी जांचों व हेल्थ पैकेज पर 20% की छूट मिलेगी। उन्होंने हार्ट मरीजों के लिए अगले माह अगस्त में कैथ लैब शुरू होने और रोबोटिक सर्जरी से घुटना प्रत्यारोपण की सुविधा मिलने की भी घोषणा की।
ऋचा मूर्ति ने बताया कि “होम अवे फ्रॉम होम” कांसेप्ट के साथ 19 जुलाई 2018 को एसआरएमएस ट्रस्ट चेयरमैन देव मूर्ति ने गुड लाइफ हॉस्पिटल शुरू किया था। 8 साल में 3.5 लाख से ज्यादा मरीज ओपीडी में आए। 30 हजार भर्ती हुए और 15 हजार से ज्यादा के सफल ऑपरेशन हुए। अस्पताल में इंटरनल मेडिसिन, यूरोलॉजी, लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, मेंटल हेल्थ और क्रिटिकल केयर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हैं। आयुष्मान भारत के तहत निशुल्क इलाज भी होता है।
हेल्थ उत्सव में हृदय रोग, हड्डी, किडनी, स्त्री रोग, मानसिक रोग, फिजियोथेरेपी सहित 10 विभागों का परामर्श निशुल्क मिलेगा। बीपी, शुगर, ईसीजी, इको, सीबीसी, लिपिड प्रोफाइल, फाइब्रोस्कैन, बोन डेन्सिटी सहित 18 जांचें भी मुफ्त होंगी। साथ ही मेंटल थेरेपी और काउंसिलिंग भी निशुल्क दी जाएगी।




