बरेली
पीडीए महिला पंचायत: सपा को 10, भाजपा को शून्य

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। समाजवादी महिला सभा की महानगर अध्यक्ष सरताज गजल अंसारी के नेतृत्व में एजाज नगर गोटिया में पीडीए महिला पंचायत हुई। महिलाओं ने भाजपा और अखिलेश सरकार के कामों को अंक दिए। अखिलेश सरकार को 10 में 10 और भाजपा को महंगाई-बेरोजगारी के कारण शून्य अंक दिया। सरताज गजल ने कहा सपा सरकार ने महिलाओं के सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था में ऐतिहासिक काम किए। आज महंगाई से घर चलाना मुश्किल है। पीडीए की एकजुटता से ही सामाजिक न्याय आएगा। कार्यक्रम में शबनम, रेशमा, सोनी, रूबी, सितारा देवी, रेनू पटेल सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।



