तिवारीपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को दबोचा
चाकू के साथ गिरफ्तार, पारिवारिक विवाद में किया था हमला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोरखपुर। तिवारीपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार 14 जुलाई 2026 को पारिवारिक बटवारे के विवाद को लेकर आरोपी ने वादी पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया था। घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना तिवारीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मो. एहसान उर्फ बीनू पुत्र स्वर्गीय परवेज अहमद निवासी कच्चीबाग, थाना तिवारीपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 की बढ़ोत्तरी की गई है। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी है और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।


