सोनीपत

दीपक चौहान अटेरना ने “एक पेड़ माँ के नाम” एवं स्वच्छता अभियान को सोनीपत में बनाया जनआंदोलन।

जाट्टी गांव के अहिल्याबाई चौक एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर चला स्वच्छता एवं पौधरोपण अभियान।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

सोनीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता की प्रेरणा से चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत आज जाट्टी गांव के अहिल्याबाई चौक एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर स्वच्छता एवं पौधरोपण अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर कमलेश तुशीर के विद्यालय में भी पौधरोपण किया गया। अभियान का नेतृत्व कर रहे दीपक चौहान अटेरना ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अब केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सोनीपत में जनआंदोलन का रूप ले चुका है। उनकी पर्यावरण मित्र टोली गांव-गांव और गली-गली जाकर लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर रही है तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दे रही है।
अभियान के दौरान नंबरदार एसोसिएशन के जिला प्रधान एवं प्रदेश उपाध्यक्ष फूल सिंह नंबरदार,अंबेडकर सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज पाल , रवि तथा भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष ताहर सिंह चौहान ने अपने हाथों से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
दीपक चौहान अटेरना ने बताया कि इस जनजागरण अभियान के तहत इससे पहले अटेरना, सेरसा और मनौली सहित अनेक गांवों में भी स्वच्छता एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। अभियान में एचडीएफसी बैंक के अमित, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मानसी मलिक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रजनी, गीता चौहान, संगीता चौहान, आनंद , कृष्ण, अंकुश तथा बॉबी जोगी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
अंत में दीपक चौहान अटेरना ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपनी माता के नाम कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ, उसकी नियमित देखभाल करें तथा स्वच्छता को जन-जन का अभियान बनाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि यदि समाज मिलकर इस संकल्प को अपनाएगा तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button