सिंगरौली

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान का आगाज़

नशामुक्त समाज की ओर बढ़े कदम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। ​मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सिंगरौली जिले में “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में आयोजित जागरूकता रैली में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह और पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. की मौजूदगी में छात्रों व नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।​रैली में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

​विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि नशा समाज और परिवार दोनों को खोखला कर देता है। यह नाश की जड़ है, जिससे सामाजिक कुरीतियाँ और अपराध बढ़ते हैं।​पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. ने युवाओं से अपील की कि वे नशे के बजाय शिक्षा, खेल, कला और सकारात्मक आदतों को अपनाएं। नशा व्यक्ति की निर्णय क्षमता और सपनों को खत्म कर देता है।
​पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति
​कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर हेमन्त कुमार, थाना प्रभारी बैढ़न अशोक सिंह परिहार, थाना प्रभारी विंध्यनगर अर्चना द्विवेदी, थाना प्रभारी नवानगर राकेश साहू, रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान, साइबर सेल प्रभारी पवन सिंह, सूबेदार आशीष तिवारी और प्रधान आरक्षक आशीष बागरी समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button