डी.एस.एम शुगर राजपुरा द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर लाइटों का वितरण।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
संभल (राजपुरा)। ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा सार्वजनिक स्थलों पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएसएम शुगर राजपुरा द्वारा विभिन्न गांवों में सोलर लाइटों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान यूनिट हेड उपेन्द्र तोमर ने ग्राम देवपुरा, सेमरी, सत्संग भवन देवरा भूरा, इसमपुर डांडा, दिनोरा, गुन्नौर हीरापुर, मंडावली, मिट्ठनपुर, फाबरु, सिंघौली पूर्वी एवं जिंजौडा डांडा से आये प्रतिनिधियों को सोलर लाइटें वितरित की गई। इस अवसर पर भूशंकर गुप्ता, चेयरमैन, देव प्रकाश, सचिव, गन्ना समिति राजपुरा एवं गन्ना समिति के संचालक मंडल के सदस्य भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपेन्द्र तोमर ने कहा कि डीएसएम शुगर राजपुरा किसानों एवं ग्रामीण समुदाय के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर सोलर लाइटें स्थापित होने से ग्रामीणों को रात्रि के समय बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध होगी तथा सुरक्षा और सुविधा में भी वृद्धि होगी। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने डीएसएम शुगर रजपुरा की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया तथा ग्रामीण विकास के क्षेत्र में ऐसे प्रयासों को निरंतर जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।



