हापुड़
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर महिला थाना प्रभारी अरुणा राय ने चौराहे पर संभाला मोर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
हापुड – भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित और शहर को जाम मुक्त करने के लिए यातायात के पुलिसकर्मियों के साथ ही थाना के पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी विभिन्न। पॉइंट्स पर लगाई गई । इसी क्रम में हापुड के व्यस्ततम तहसील चौराहे पर महिला थाना प्रभारी अरुणा राय सहित अन्य पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई । भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के टाइम से पहले ही पुलिसकर्मियों ने सड़क के विभिन्न चौराहों पर पहुंचकर ट्रैफिक की व्यवस्था को संभाल लिया , जिसके कारण शहर के व्यस्ततम चौराहे जाम मुक्त रह सके ।



