खाद्य विभाग के सचल दल की बड़ी कार्यवाही।
लगभग 60 हजार रूपए मूल्य का दुग्ध उत्पाद नष्ट करा कर ,सील नमूने प्रयोगशाला भेजे गये।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
हापुड़ । सहायक आयुक्त चन्द्रशेखर मिश्रा ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० लखनऊ के आदेश एव जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में चन्द्र शेखर मिश्र सहायक आयुक्त हापुड़ के नेतृत्व में एक सचल दल का गठन किया गया ,जिसमें पंकज कुमार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी , सोवेन्द्र सिंह पंघाल, विपिन कुमार सिंह, आर.पी. गुप्ता , सहरिश सादात, मोहित कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित रहे। जिनके द्वारा जनपद हापुड में ग्राम सदरपुर तहसील गढ़मुक्तेश्वर हापुड स्थित राधे श्याम डेयरी पर औचक छापा मारकर पनीर का एक नमूना, मिश्रित दूध के दो नमूने, क्रीम का एक नमूना, खोया का एक नमूना कुल 05 नमूने संग्रहित किये गये है। एव अस्वच्छकर परिस्थितियो मे भण्डारित मिल्क क्रीम लगभग 50 किग्रा (अनुमानित कीमत ₹16 हजार) एवं 150 किग्रा पनीर (क्रमश ₹45 हजार )नष्ट कराया गया है। साथ ही प्रतिष्ठान मे पायी गयी कमियों को दूर करने के लिए सूधार सूचना नोटिस जारी किया गया। सील किए गए समस्त नमूनो को जाँच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किया गया है। उन्होंने कहा कि जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी साथ ही उक्त अभियान निरन्तर चलता रहेगा।



