गोरखपुर

भाभी ने एक लाख रुपए मे दी नन्द की सुपारी।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत एक गांव के भाभी ने अपने मायके के लड़के से अपनी नन्द की सुपारी एक लाख रुपए में दे देने का मामला सामने आया है पीड़िता का आरोप है कि मेरी भाभी ने अपने मायके के एक लड़के को सुपारी देने का ऑडियो वायरल हो रहा है पीड़िता ने तहरीर देकर चिलुआताल पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिहोरवा निवासी मनीषा पुत्री अदालती प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मेरी शादी कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के मछली गांव में हुआ है मेरे पति से मेरा घरेलू हिंसा का मुकदमा चल रहा है मैं अपने पिता के साथ रहती हूं इसी बात से नाराज होकर मेरे भाई विकास कुमार और भाभी शकुंतला देवी मुझे कई बार गाली गुप्ता देते हुए लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिये थे और जान से मारने की धमकी बराबर देते हैं मेरा फोटो मेरी भाभी अपने मायके के एक लड़के को भेज कर एक लाख रुपए मे मेरी सुपारी दे दिया है सुपारी देने और पैसे के लेनदेन का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । अगर मुझे मेरे बच्चे और मेरे पिता को कुछ भी होता है तो सारी जिम्मेदारी मेरे भैया भाभी की होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button