बिरनी पंचायत में मनरेगा योजनाओं की सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभा आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। नावाडीह प्रखंड अंतर्गत बिरनी पंचायत में सचिवालय में गुरुवार को मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में संचालित पूर्ण, अपूर्ण एवं चालू योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण से संबंधित ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के पत्रांक JSAS/12/Process/2017/1124, राँची, दिनांक 22 मई 2026 के आलोक में 11 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सामाजिक अंकेक्षण के दौरान उभरकर आए मुद्दों की ग्राम सभा से संपुष्टि हेतु यह बैठक आयोजित की गई।
ग्राम सभा की अध्यक्षता प्रेम कुमार महतो ने की। बैठक में सामाजिक अंकेक्षण के दौरान प्राप्त निष्कर्षों एवं विभिन्न योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई तथा ग्राम सभा के माध्यम से उनका अनुमोदन एवं संपुष्टि की प्रक्रिया पूरी की गई।
इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक अंकेक्षण टीम तापन कुमार महतो , रोज़गार सेवक सादिक अंसारी,पंचायत समिति सदस्य गीता देवी,उप मुखिया प्रतिनिधि प्रीतम साहू वार्ड सदस्य कुंजबिहारी महतो, जेपी महतो पुनेश्वर रजवार, अंशु सिंह, मो राजू, मो आसिफ़ आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।


