बरेली
जिलाधिकारी ने विकास विभाग की सी0एम0 डैशबोर्ड रैंकिंग के आधार पर करी समीक्षा
सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग सुधारने के लिए विभागीय कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज विकास विभाग की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग के आधार पर समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री स्तर से विभिन्न विभागों के कार्यों की नियमित समीक्षा की जाती है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि जनपद में सेतुओं के निर्माण से संबंधित कार्यों की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है, जिसके कारण जिले की रैंकिंग प्रभावित हो रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि लंबित एवं निर्माणाधीन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए तथा उनकी नियमित मॉनिटरिंग भी की जाए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे अपने विभागीय कार्यों की अद्यतन स्थिति समय से संबंधित पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से अपने-अपने प्रोजेक्टों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करने को भी कहा।
बैठक में समाज कल्याण अधिकारी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्राप्त लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा कराने के भी निर्देश दिए गए।




