भरत पुर

हम तो खड़े तेरे द्वार सुनले अर्ज पुकार

मां भगवती के रात्रि जागरण में बही भजनों की रसधार

मां की प्रतिमा के समक्ष भक्तों ने लगाई हाजरी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक भुसावर कस्बे के विश्वकर्मा मन्दिर के पास स्थित कॉलोनी में 16 जुलाई गुरुवार देर सांय 9 बजकर 30 मिनट से मां भगवती के रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। जहां भक्तों ने सजी मां की प्रतिमा के दर्शन कर अपनी हाजरी लगाई और परिवार में सुख शांति, समृद्धि के साथ विश्व कल्याण को लेकर मनोकामनाएं मांगी गई। वहीं स्थानीय एवं दुर दराज के क्षेत्रो से पधारे गायक कलाकारों ने अपने भजनों के माध्यम से प्रस्तुति देकर समां बांध दिया, तो उपस्थित भक्तों ने भी नृत्य कर अपनी अरदास लगाई। मां भगवती भक्त मण्डल के सदस्य सुनील कुमार, टीटू जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वकर्मा मन्दिर के पास स्थित कॉलोनी में मां भगवती के रात्रि जागरण का आयोजन किया गया, जहां सिंघल इवेंट्स एण्ड दरबार डेकोरेटर्स द्वारा मां भगवती का दरबार सजाते हुए फूल और चुनरी से मां का श्रंगार किया गया। जिसके दर्शनों को पहुंचे मां के भक्त मंत्र मुग्ध हो गए। वही मां भगवती के रात्रि जागरण का शुभारंभ आयोजन कमेटी की सदस्य सोम शर्मा एवं परिवार के सदस्यों द्वारा माता की चौकी सजाकर ज्योति प्रज्वालित के साथ किया गया,तो वहीं दुसरी ओर अवस्थी म्यूजिकल ग्रुप ने मां भगवती साउण्ड सेन्टर की मधुर आवाज में वाद्य यंत्र आर्गन पर मोनू (विकल ) अवस्थी ने पैड़ पर संतोष एवं ढोलक पर जीतू सैनी हलैना ने जागरण का शुभारंभ गणेश वंदना हनुमान वंदना सरस्वती वंदना भैरव वंदना के साथ शुभारंभ किया गया। तो वहीं रामकिशन सैनी ने अपनी हाजिरी लगाते हुए अहुत- प्रेत बाबा, भूमिया बाबा और माता रानी को मानते हुए लांगुरिया सुना कर उपस्थित श्रद्धालुओं को नृत्य करने पर मजबूर कर दिया तो वही रुदावल से पधारे गायक कलाकार पंकज कटारा ने यह जागरण हमारा स्वीकार करो मां,, हम तो खड़े तेरे द्वार सुन ले अर्ज पुकार,,, कोई पुकारे कैला कहकर कोई कहे जगदम्बे,,इक नज़र कृपा की कर दो महामाई,,,इक बार मां आ जाओ फिर आके‌ चली जाना भजनों की प्रस्तुतियों से भक्तों को भाव विभोर कर दिया। विश्वकर्मा मन्दिर के पास स्थित कॉलोनी में आयोजित हुए मां भगवती के रात्रि जागरण का समापन तारा रानी के तीन जनों की कथा और आरती के बाद प्रसादी वितरण के साथ हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button