पाकुड़

NEET 2026 में पाकुड़ के दो होनहारों ने बढ़ाया जिले का मान, आदित्य और अशादुल ने हासिल की शानदार सफलता

Two promising students from Pakur bring glory to the district in NEET 2026; Aditya and Ashadul achieve remarkable success.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) में पाकुड़ जिले के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। दोनों छात्रों की सफलता पर उनके परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। डीएवी पब्लिक स्कूल, गोकुलपुर के छात्र आदित्य नारायण ठाकुर ने NEET-2026 में 584 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 16,240 हासिल की है। आदित्य बलिहारपुर के निवासी हैं। उनके पिता संतोष ठाकुर पाकुड़ रेलवे में ऑफिस सुपरिंटेंडेंट (ओएस) के पद पर कार्यरत हैं। आदित्य ने इससे पहले वर्ष 2023 में डीएवी पब्लिक स्कूल, गोकुलपुर से दसवीं की परीक्षा विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए उत्तीर्ण की थी। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विश्वदीप चक्रवर्ती सहित सभी शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
जमशेदपुर पंचायत के अशादुल आलम ने भी किया कमाल
वहीं, पाकुड़ सदर प्रखंड की जमशेदपुर पंचायत अंतर्गत पोड़ाबागान टोला निवासी अशादुल आलम ने भी NEET-2026 में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। उन्होंने 577 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 19,663 हासिल की है। अशादुल के पिता मोकतार हुसैन पंचायत शिक्षक (पारा शिक्षक) हैं, जबकि उनकी माता का नाम गुलशुना बीबी है। सीमित संसाधनों के बीच ग्रामीण परिवेश से निकलकर अशादुल ने यह सफलता हासिल कर यह साबित किया है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती।
गांव और जिले में खुशी का माहौल
दोनों छात्रों की सफलता से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। शिक्षकों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक लोगों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र लगातार अपनी मेहनत और लगन से नई मिसाल कायम कर रहे हैं। आदित्य नारायण ठाकुर और अशादुल आलम की उपलब्धि जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button