बोकारो

देवी महतो स्मारक इंटर महाविद्यालय नावाडीह में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन

पर्यावरण की सुरक्षा में युवाओं को आगे आने जरूरत - संजीत

बेतलबों से दिल लगाने से लाख बेहतर है एक पौधा लगाना – डोली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। प्रखंड अंतर्गत अवस्थित देवी महतो स्मारक इंटर महाविद्यालय के सभागार में सोमवार को नावाडीह खंड की ओर से युवा संवाद सह प्रबोधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं को राष्ट्र निर्माण, उद्यमिता, नेतृत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा में राष्ट्रहित, आत्मनिर्भरता और सामाजिक दायित्व के प्रति सकारात्मक दृष्टि विकसित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांत महाविद्यालय विधार्थी प्रमुख संजीत कुमार रहे, मुख्य वक्ता ने उपस्थित युवाओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।
मुख्य वक्ता संजीत ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्णायक है। आज आवश्यकता ऐसे युवाओं की है जो केवल रोजगार प्राप्त करने तक सीमित न रहें, बल्कि रोजगार का सृजन करने वाले उद्यमी बनें। नवाचार, आत्मनिर्भरता, कौशल और सेवा भाव के माध्यम से युवा भारत को विश्व में अग्रणी राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। इसी दौरान डोली कुमारी छात्रा ने अपने प्रबोधन में कहा कि किसी बेमतलब से दिल लगाने से बेहतर होगा एक पौधा लगाना ।
वहीं धनबाद महानगर संपर्क प्रमुख आदित्य ने कहा कि राष्ट्र सेवा ही ईश्वर सेवा है तथा समाज के कल्याण के लिए किया गया प्रत्येक कार्य ईश्वर की आराधना के समान है।
कार्यक्रम में सौ से अधिक युवा ने सहभागिता की, जिनमें बड़ी संख्या में महिला उद्यमी भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। उक्त कार्यक्रम को महाविद्यालय प्राचार्य दिनेश साव ,शिक्षक सुरेन्द्र महतो ,राजेन्द्र महतो ने भी युवाओं को संबोधन किया ।
मौके पर बोकारो जिला प्रमुख राजेश भगत ,खंड कार्यवाह लालचंद महतो ,सेवा भारती से नीलकंठ महतो ,महाविद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य बासु बिहारी ,रामेश्वर महतो सहित महाविद्यालय के शिक्षक – शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button