श्रावण माह के पहले सोमवार को शिवमंदिरों में जलाभिषेक को लगी लंबी कतार।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उत्तरकाशी। श्रावण मास के प्रारंभ होते ही शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ दिखाई पड रही है । श्रावण मास में सोमवार को शिवलिंग पर जलाभिषेक का विशेष महत्व बताया जाता है । शिवमहापुराण के अनुसार शिवलिंग पर एक लोटा जल ,बेलपत्रों के अभिषेक से ही सभी मनोरथ पूर्ण हो जाते है । शिव एक मात्र ऐसे सरल देवता है जो मात्र जल के अभिषेक से प्रसन्न हो जाते है । इस अवसर पर महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया । महिलाएं सुबह से उत्तरकाशी के मणिकर्णिका घाट से जल लेकर विश्वनाथ , गंगा मंदिर , जोशियाड़ा में कालेश्वर मंदिर ,गोपेश्वर महादेव मंदिर , रूद्रेश्वर महादेव, नाकुरी के नागेश्वर महादेव , डुंडा के वीरभद्रेवर महादेव , धौतरी गाजणा क्षेत्र के तामेश्वर महादेव मंदिरों मे जलाभिषेक के पंक्तियों में खड़ी दिखी । इस अवसर पर नगर के गोपेश्वर महादेव मंदिर में शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है जिस में बडी संख्या मे भक्त शिवकथा का आनद ले रहे है ।



