हापुड़

बिजली विभाग के जेई सुधीर कुमार रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

हापुड़। ऊर्जा निगम के जूनियर इंजीनियर सुधीर कुमार और उनके सहयोगी लाइनमैन को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बारह हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया । यह कार्रवाई सोमवार को तियाला मोड़ पर हुई।

जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग के जेई सुधीर कुमार और उनके साथी लाइनमैन ने स्थानीय उपभोक्ता युनूस से दो बिजली कनेक्शनों के नाम पर बारह हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। उपभोक्ता की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया। पकड़े गए जेई सुधीर कुमार लंबे समय से बिजली कनेक्शन, मीटर लगवाने और बिल संबंधी कामों में रिश्वत लेने के आरोपों में चर्चा में रहे हैं। टीम ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर हापुड़ देहात थाने पहुंचा दिया। वहां उनसे पूछताछ की जा रही है। एंटी करप्शन अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच चल रही है। यदि अन्य शिकायतें सामने आईं तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी । बिजली विभाग में रिश्वतखोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं , जिससे आम उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।
स्थानीय लोग लंबे समय से विभागीय अधिकारियों की मनमानी और भ्रष्टाचार की शिकायत करते रहे हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो ने इस कार्रवाई को बिजली विभाग में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button