शामली
वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, एक दिन में 8 आरोपी गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शामली। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कैराना, थानाभवन और झिंझाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 08 वारंटी एवं एनबीडब्ल्यू अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि फरार और वांछित अपराधियों की धरपकड़ का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

