
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितता के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने गोड्डा में प्रेस कॉन्फ्रेंस और मशाल जुलूस का आयोजन किया। प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज के निर्देश पर भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान 22 जुलाई को रांची में JPSC कार्यालय घेराव कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवा और छात्रों से शामिल होने की अपील की गई। वहीं, शाम 5:30 बजे गोड्डा मुख्यालय में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ सुमन के नेतृत्व और संथाल परगना प्रभारी रवींद्र तिवारी की उपस्थिति में सैकड़ों युवा, छात्र और शिक्षित बेरोजगारों ने मशाल जुलूस निकाला। भाजयुमो नेताओं ने बताया कि 22 जुलाई को सुबह 10 बजे रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में एकत्रित होकर JPSC कार्यालय का घेराव किया जाएगा।इस दौरान संथाल परगना प्रभारी रवींद्र तिवारी ने आरोप लगाया कि वर्ष 2019 से JPSC में लगातार धांधली और सीट बेचने जैसे गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। वहीं, जिलाध्यक्ष सौरभ सुमन ने राज्य सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कार्यक्रम में सावन जोशी, आशीष यादव, हर्षित यादव, मुरारी चौबे, पवन साह, अजय साह, अंजन घोष, निशांत कुमार, ललित मोदी, रामचंदर निराला समेत बड़ी संख्या में युवा और छात्र मौजूद रहे।



