शामली

सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष इमरान राणा व ज़मीर चौहान यूथ बिग्रेड जिला अध्यक्ष को चौसाना में किया गया हाउस अरेस्ट

दिल्ली में अखिलेश यादव व सांसद इकरा चौधरी की हिरासत के विरोध में सक्रिय होने से पहले पुलिस ने की कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कैराना सांसद इकरा चौधरी को हिरासत में लिए जाने के बाद चौसाना में भी पुलिस अलर्ट रही। दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष इमरान राणा व ज़मीर चौहान यूथ बिग्रेड जिला अध्यक्ष को चौसाना चौकी पुलिस ने उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली में अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर छत्रसाल स्टेडियम भेजे जाने तथा उनके समर्थन में पहुंचीं कैराना लोकसभा सांसद इकरा चौधरी को भी हिरासत में लेने की सूचना मिलते ही शामली जिले के समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में हलचल मच गई। इसी क्रम में चौसाना निवासी समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष इमरान राणा व ज़मीर चौहान यूथ बिग्रेड जिला अध्यक्ष भी दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे थे।
इमरान राणा का आरोप है कि सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद चौसाना चौकी प्रभारी राहुल कुमार पुलिस बल के साथ उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया। उनका कहना है कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक और जनप्रतिनिधि का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन विचारों और संघर्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिरासत या हाउस अरेस्ट से लोकतांत्रिक आवाज को दबाया नहीं जा सकता।
उधर, पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा। हालांकि पुलिस अधिकारियों की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button