कैराना
पंद्रह हजार का इनामी गैंगस्टर चढ़ा पुलिस के हत्थे, अवैध छुरी बरामद
अवैध शस्त्र निर्माण गिरोह से जुड़ा बताया जा रहा आरोपी, पुलिस को लंबे समय से थी तलाश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग अभियान के दौरान कैराना पुलिस ने दबोचा, गैंगस्टर समेत कई मुकदमे दर्ज
कैराना। अवैध शस्त्र निर्माण के मामलों में वांछित 15 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को कैराना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध छुरी भी बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के तहत बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में कैराना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित गैंगस्टर को दबोच लिया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान याहिया पुत्र दिलशाद निवासी मोहल्ला आलखुर्द, थाना कैराना के रूप में हुई है। आरोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध छुरी बरामद हुई।पुलिस का कहना है कि आरोपी अवैध शस्त्र निर्माण से जुड़े मामलों में वांछित चल रहा था।उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट, आयुध अधिनियम तथा अन्य आपराधिक धाराओं में कैराना, कांधला और झिंझाना थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की l जारही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिरुद्ध कुमार,कांस्टेबल शशि मलिक तथा कांस्टेबल निशांत कुमार शामिल रहे।
