बेतुल
बैतूल दिल्ली से उठी चिंगारी अब बैतूल पहुंची
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों का उग्र विरोध प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। देशभर में शिक्षा व्यवस्था और कथित पेपर लीक मामलों को लेकर छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली से शुरू हुआ आंदोलन अब बैतूल पहुंच गया है, जहां शुक्रवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों और सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों ने शहर के प्रमुख मार्गों से रैली निकालते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों का कहना था कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप है कि बार-बार हो रही घटनाओं के बावजूद जिम्मेदार लोगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि जब तक परीक्षा प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष नहीं बनाई जाती तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इसी क्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी की गई।
प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों को कड़ी सजा दी जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत व्यवस्था लागू की जाए।
आंदोलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, हालांकि छात्रों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्णिमा वागमारे सचिन, अतुलकर, शैलेश खातरकर, शुभम, राजुरकर,
सौरभ, सोनारे, तारेंद्र भालेकर, मनीष डोंगरे, अलीमुद्दीन, रवि, अतुलकर, महेश इंगले कॉलेज स्कूल और कोचिंग के छात्र-छात्राएं आजाद समाज पार्टी ओर भीम आर्मी पार्टी के लोग नें भी पूर्ण समर्थन दिया ओर उपस्थित रहे




