झुंझुनू
जाट महासंघ ने किया दानदाता बलौदा का स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। शहर के निकटवर्ती गांव डाबड़ी बलौदा निवासी युवा नेता संदीप बलौदा पुत्र मूलचंद बलौदा द्वारा तेजाजी मन्दिर क्यामसर में सहयोग के तौर पर 51 हजार रुपए नगद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ ने भव्य स्वागत किया। महासंघ के झुंझुनूं शहर ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार विजय सिंह बेनीवाल, ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार रामवतार लोयल, ब्लॉक महासचिव सुरेश कुमार, ब्लॉक सचिव पोकरमल एवं समाजसेवी नरेन्द्र भैड़ा ने तेजाजी महाराज की फोटो भेंटकर स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने तेजा भक्त संदीप बलौदा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन क्यामसर में तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंची शिखर का मन्दिर बनेगा, जिसमें सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।



