गोड्डा

कसवा मौजा के प्रधान बने राकेश रंजन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेहरमा। अंचल मुख्यालय स्थित प्रधान भवन में प्रधान परिषद की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता विनोद कुमार भगत ने किया। इस अवसर पर अंचल निरीक्षक लोकनाथ गोंड सहित जिला अध्यक्ष आशुतोष महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में मौजा कसबा के नवनियुक्त प्रधान राकेश रंजन का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। प्रधान ने अपने संबोधन में यह विश्वास दिलाया कि उनके स्तर से उनके रैयतों, परिषद के सदस्यों सहित क्षेत्र की समस्या के समाधान हेतु जो भी बन पड़ेगा, करने का हर संभव प्रयास करेंगे।उपस्थित प्रधानों द्वारा सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि प्रस्तावित गोड्डा-पीरपैंती रेल लाइन में जिस मौजा के प्रधानी जोत को अधिग्रहित किया गया है, उसके बदले उसी मौजा में उतनी ही जमीन दी जाय। बैठक में मृत प्रधानों के उत्तराधिकारी के प्रधान नियुक्ति में हो रहे विलंब पर भी चिंता जताई गई। अतिक्रमण कारियों द्वारा प्रधानी मौजा के रास्ते, पोखर पिंड, परती कदीम सहित प्रधानी जोत का अतिक्रमण किए जाने पर भी चिंता जताते हुए इस बात पर रोष व्यक्त किया गया कि इसकी लिखित जानकारी अंचल कार्यालय में देने के बावजूद इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। प्रधानों ने चार-पांच महीने से सम्मान राशि नहीं दिए जाने पर भी असंतोष जताया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष निर्मल पोद्दार, धनंजय प्रसाद सिन्हा, अक्षयकांत मिश्र, रुद्र प्रताप सिंह, निर्मल भगत, मोहम्मद खालिद, जनार्दन यादव, कमर अफाक, सुरेश प्रसाद यादव, सजन मिश्रा, सुभाष साह, गोपाल प्रसाद भगत, शिव प्रसाद साह, मोहम्मद मनीर, तुलाराम ठाकुर, अब्दुल सत्तार मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button