बुलंदशहर

अम्बकेश्वर मंदिर में कांवड़ यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बुलन्दशहर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शनिवार को क्षेत्राधिकारी अपराध शंशाक श्रीवास्तव ने थाना अहार क्षेत्र स्थित प्राचीन अम्बकेश्वर मंदिर परिसर एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रवेश-निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी, पुलिस ड्यूटी प्वाइंट, यातायात एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं को देखा।
क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, सीसीटीवी की लगातार निगरानी और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय प्रशासन से समन्वय बनाकर कांवड़ियों के सुगम आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button