बुलंदशहर

कांवड़ मार्ग पर सीओ की पैनी नजर, शिविरों से घाटों तक परखी सुरक्षा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अनूपशहर। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। क्षेत्राधिकारी अनूपशहर भरत कुमार सोनकर ने कांवड़ मार्ग, अस्थायी पुलिस चौकियों, शिविरों और घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सीओ ने भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती, जल पुलिस व गोताखोरों की उपलब्धता, सीसीटीवी, प्रकाश व्यवस्था, पीए सिस्टम और मेडिकल सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को लगातार भ्रमणशील रहने और कांवड़ियों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने जाम से निपटने के लिए प्रभावी डायवर्जन तथा एंबुलेंस व अन्य आपातकालीन वाहनों के निर्बाध आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button