खैरथल
खैरथल-तिजारा जिले में कांग्रेस चुनाव संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की चुनाव संचालन समिति की बैठक एक निजी होटल मे हुई बैठक जिला चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष विधायक ललित यादव की अध्यक्षता मे हुई बैठक में आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
इस दौरान विधानसभा वार चुनाव संचालन कमेटियों के गठन का निर्णय लिया गया। सभी साथियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने एवं आगामी चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर मंथन किया गया।
बैठक मे जिले के विधायक,एवं पदाधिकारी मौजूद रहे


