शामली

जिम से निकलते समय युवक की गोली मारकर हत्या

पुलिस ने गठित की टीमें

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। थाना कोतवाली शामली क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब जिम से निकल रहे एक युवक की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बंतीखेड़ा निवासी अंकित बालियान को जिम से निकलते समय तीन-चार अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मार दी। गोली लगने से अंकित की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही थाना कोतवाली शामली पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया भी पुलिस द्वारा की जा रही है।

हमलावरों की तलाश में पुलिस टीमें गठित

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वारदात के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया है। पुलिस टीमें घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की बात कही है।

पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह ने बताया कि घटना के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button