भरत पुर

नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया आज से हुई शुरू

उपखंड अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में नगर पालिका के पार्षद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों ने भरे अपने नामांकन फॉर्म 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर। राजस्थान में नगर निकाय चुनावों की तिथि घोषित होने के बाद चुनावी सरगर्मियां तेज हो जाने के बाद नामकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया आज 27 अगस्त से शुरू हो गई है जो कि 31अगस्त तक जारी रहेगी ।
निर्वाचन आयोग के अनुसार नगर निकाय के प्रथम चरण के चुनाव नौ सितंबर को आयोजित होने जा रहे है
आज गुरुवार को वैर एवं भुसावर नगर पालिका के पार्षद के चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की ओर से सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी कार्यालय में पहुंच कर अपने प्रस्तावकों के साथ अपने अपने नामांकन फॉर्म भरे गए।वैर में 15 जनों ने तथा भुसावर में दो जनों ने निर्धारित समय अवधि तीन बजे तक अपने फार्म नामांकन के रूप में जमा कराए ।वैर उपखंड अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार नामांकन फॉर्म भरने के पहले दिन 15 लोगों ने अपने नामांकन फॉर्म जमा कराए ।
इसी प्रकार भुसावर नगर पालिका के पार्षद के पद के चुनाव के लिए दो जनों ने उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा के सामने आवेदन पत्र नामांकन पत्र के रूप में जमा कराए। निर्वाचन विभाग की अधिकृत जानकारी के अनुसार नामांकन फॉर्म 31अगस्त को तीन बजे तक नामांकन फॉर्म उमीदवारों की ओर से जमा कराए जाएंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button