कानपुर

रॉयल लिटिल स्टार में धूमधाम से रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कानपुर : बिठूर स्थित रॉयल लिटिल स्टार प्री-स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। बच्चों ने एक-दूसरे को राखियां बांधीं और रक्षाबंधन के महत्व को समझते हुए भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंग-बिरंगी राखियों और पारंपरिक परिधानों के साथ उत्सव का आनंद लिया। शिक्षिकाओं ने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व की पौराणिक एवं सामाजिक महत्ता के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में प्रेम, सम्मान और सहयोग की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया। विद्यालय की निदेशक शिल्पा मिश्रा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं,बल्कि प्रेम,सुरक्षा और आपसी सम्मान की भावना को मजबूत करने वाला त्योहार है। बचपन से ही बच्चों में भारतीय संस्कारों और परंपराओं के प्रति सम्मान विकसित करना विद्यालय की प्राथमिकता है। प्रधानाचार्या अदिति अग्निहोत्री ने कहा कि ऐसे पर्व बच्चों के लिए सीखने और आनंद लेने का सुंदर माध्यम हैं। रक्षाबंधन के माध्यम से बच्चों को प्रेम,अपनापन, जिम्मेदारी और रिश्तों की अहमियत समझाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने पूरे वातावरण को खुशनुमा बना दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button