खैरथल

भ्रामक प्रचार-प्रसार पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर

पेड न्यूज की निगरानी के लिए जिला स्तरीय मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी गठित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। नगरपालिका एवं पंचायतीराज संस्थाओं के निर्वाचन-2026 के दौरान पेड न्यूज पर प्रभावी निगरानी एवं जांच सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश के निर्देशानुसार जिला स्तर पर मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी (MMC) का गठन किया गया है।
राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना में गठित समिति में जिला निर्वाचन अधिकारी, खैरथल-तिजारा अध्यक्ष, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, खैरथल-तिजारा सदस्य तथा प्रभारी अधिकारी, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग सदस्य सचिव होंगे।
समिति द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के पश्चात निर्वाचन हेतु लोक सूचना जारी होने की तिथि से मतदान की तिथि तक प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक में प्रकाशित एवं प्रसारित होने वाले समाचारों पर निगरानी रखी जाएगी। मीडिया प्रकोष्ठ द्वारा चिन्हित संभावित पेड न्यूज के प्रकरणों को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा तथा समिति द्वारा प्रकरण की जांच एवं परीक्षण किया जाएगा। जांच के दौरान किसी समाचार को पेड न्यूज पाए जाने पर समिति द्वारा नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पेड न्यूज एवं निर्वाचन संबंधी प्रचार-प्रसार पर प्रभावी निगरानी रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button