शामली
साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में आरोपी गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। थाना गढ़ीपुख्ता पुलिस ने साइबर ठगी की धनराशि के लेन-देन में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गाजीपुर निवासी दिपिन तलवार ने 1,09,400 रुपये की साइबर ठगी की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कराई थी।
जांच में ठगी की रकम पीएनबी बैंक गढ़ीपुख्ता स्थित आमिल पुत्र अहमद निवासी कश्यपपुरी के खाते में पहुंचना पाया गया। इसके आधार पर थाना गढ़ीपुख्ता में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने आमिल को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के आदेश पर चलाए जा रहे साइबर अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई।