कैराना
कैराना में अलग-अलग विवादों में चार गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। थाना कैराना पुलिस ने अलग-अलग विवादों में लोक शांति भंग होने की आशंका के चलते चार लोगों को गिरफ्तार कर निरोधात्मक कार्रवाई की है।
मोहल्ला दरबार खुर्द स्थित चम्मच फैक्ट्री के निकट विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खालिद पुत्र इस्लाम और अब्बास पुत्र वली को विवाद करते हुए और फसाद पर आमादा पाया।
वहीं ग्राम मवी में पुराने विवाद को लेकर तासिम और अकरम पुत्रगण इरशाद पर गाली-गलौज एवं मारपीट करने का आरोप है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की।

