शामली

श्रम विभाग का कैंप, 793 श्रमिकों की बनेगी फैमिली आईडी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला। श्रम विभाग शामली की ओर से नगर पालिका परिषद परिसर में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए विशेष कैंप लगाया गया। कैंप में श्रमिकों को फैमिली आईडी के महत्व और इससे मिलने वाले सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी दी गई।

श्रम विभाग से जुड़े गुलजार अंसारी ने बताया कि नगर एवं ब्लॉक क्षेत्र के कुल 793 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की फैमिली आईडी बनाई जानी है। उन्होंने श्रमिकों से नजदीकी जनसेवा केंद्र पर पहुंचकर जल्द फैमिली आईडी बनवाने की अपील की।

फैमिली आईडी बनने से श्रमिकों और उनके परिवारों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button