
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। लखनऊ प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर और मेरठ मंडल के पत्रकारों का सम्मेलन 30 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है।
संगठन के पदाधिकारी गिरीश कुशवाहा ने बताया कि सम्मेलन 30 अगस्त को प्रातः 11 बजे सभागार, फेमस इंस्टीट्यूट करुला, मुरादाबाद में होगा। सम्मेलन में चारों मंडलों के पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन में 51 पत्रकारों को अटल अवार्ड और 51 पत्रकारों को अंगवस्त्र व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए मुरादाबाद मंडल प्रभारी शारिक उस्मानी, सहारनपुर मंडल प्रभारी वीरेंद्र सैनी, बरेली मंडल प्रभारी शुभांशु वैश्य और मेरठ मंडल प्रभारी मुकेश गोयल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।



