
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पावन पर्व रक्षाबंधन 28 अगस्त को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। रक्षाबंधन के मौके पर सुबह से ही घरों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते को लेकर लोगों में खास उत्साह रहा। कई जगहों पर परिवार के सदस्य एकत्र हुए और पारंपरिक तरीके से रक्षाबंधन का पर्व मनाया। झारखंड, बिहार समेत पूरे भारत में रक्षाबंधन की धूम रही। सुबह से ही बाजारों में लोगों की आवाजाही तेज रही। राखी, मिठाई और उपहार की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ देखने को मिली। रंग-बिरंगी राखियों से सजे बाजारों में दिनभर रौनक बनी रही। भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के इस पावन पर्व ने एक बार फिर रिश्तों की मिठास को मजबूत किया और पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा।




