मथुरा

रक्षाबंधन के दिन दम तोड़ती नजर आई बसों की व्यवस्था

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए बहनें भाई के यहां जाने के लिए घरों से निकलने लगी हैं। इससे  परिवहन निगम के बस स्टैंडों और हाईवे के प्रमुख चौराहों पर भीड़ रही। दिल्ली और आगरा की ओर जाने वाली बसों में मारामारी रही। यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण व्यवस्थाएं दम तोड़ती नजर आईं। नए बस अड्डे पर बसों के इंतजार में यात्री एक-एक घंटे तक खड़े दिखाई दिए। बस आते ही उसमें सवार होने के लिए यात्रियों में होड़ मच गई। भीड़ अधिक होने के कारण कई यात्रियों को बस में जगह नहीं मिली। महिला यात्रियों के साथ छोटे बच्चे और सामान के कारण उनकी परेशानी और बढ़ गई। कई मार्गों पर बसों की संख्या कम पड़ने से यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा। रक्षाबंधन के लिए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था की थी, बावजूद इसके बृहस्पतिवार को ही व्यवस्थाएं दम तोड़ती नजर आईं। यात्रियों का कहना था कि त्योहार के समय बसों के फेरे बढ़ाए जाने चाहिए ताकि उन्हें घंटों इंतजार न करना पड़े। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कमल किशोर आर्य के अनुसार यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button