मथुरा
जन्मभूमि के पास ब्रजराज गेस्ट हाउस में नाबालिग लड़कियां करती मिलीं गंदा काम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र के निकट एक गेस्ट हाउस में अनैतिक कार्य होने पर पुलिस ने छापा मारा। यहां से गेस्ट हाउस संचालक, एक युवक व दो किशोरियों को पकड़ा है। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर गेस्ट हाउस संचालक समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात सूचना मिली कि जन्मभूमि के बाहर संचालित ब्रजराज गेस्ट हाउस में अनैतिक कार्य होता है। यहां युवक एवं किशोरियों को बिना पहचान पत्र के कमरा किराए पर दिया जाता है। रात नौ बजे पुलिस ने अचानक गेस्ट हाउस पर छापा मारा। तलाशी में दो किशोरियां संदिग्ध अवस्था में मिलीं। गेस्ट हाउस संचालक रामू वर्मा समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया, जबकि एक युवक मौके से भाग गया। पुलिस सभी को थाने लेकर गई। पूछताछ पर किशोरियों के परिजन को थाने बुलाया गया। इसके बाद किशोरियों के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक रामू, इमरान, हुसैन उर्फ हसनैन समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया है कि गेस्ट हाउस संचालक व इमरान को गिरफ्तार किया गया है, जबकि हुसैन की तलाश जारी है।



