
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और रक्षा के संकल्प का पर्व रक्षाबंधन आज वन विभाग द्वारा प्रकृति संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंडरो एवं बरहेट वन क्षेत्र में वृक्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान वनकर्मियों एवं ग्रामीणों ने वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर वृक्षों की रक्षा, संरक्षण एवं संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया।इस पहल के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि जिस प्रकार रक्षाबंधन पर हम अपने प्रियजनों की रक्षा का संकल्प लेते हैं,उसी प्रकार प्रकृति और वृक्षों की सुरक्षा भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को वृक्षों के महत्व,पर्यावरण संतुलन एवं वन संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।वन विभाग की ओर से ग्रामीणों से अपील की गई कि वे वृक्षों की रक्षा करें तथा अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करें।इस रक्षाबंधन पर वन विभाग का संदेश वृक्षों से बांधा रक्षा का रिश्ता,हरियाली से सुरक्षित भविष्य होगा।वही इस कार्यक्रम में प्रधान वनरक्षी अंकित झा,अमित कुमार,सुनील कुमार,सहित अन्य वनकर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



